शहजाद पूनावाला ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के फैसले को सराहा, कांग्रेस पर साधा निशाना

शहजाद ने कहा, “शशि थरूर ने स्पष्ट कहा है कि वह देश की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध हैं, जिसका अर्थ है कि उन्होंने भारत (India) को कांग्रेस (INC) से ऊपर रखा है।

Poonawalla Applauds All-Party Delegation, Criticizes Congress's Stance
Poonawalla Applauds All-Party Delegation, Criticizes Congress's Stance

दिल्ली में भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को बयान देते हुए कहा कि जब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करने की बात आती है, तो पूरा देश एकजुट होता है और दलहित नहीं बल्कि देशहित को प्राथमिकता देता है।

उन्होंने कहा, भारत सरकार ने एक सराहनीय पहल करते हुए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को अन्य देशों में भेजने का फैसला किया है, ताकि पाकिस्तान का असली चेहरा वैश्विक मंच पर उजागर किया जा सके।

शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस को अपने ही नेता शशि थरूर पर भरोसा नहीं है, जो लगातार पाकिस्तान के नैरेटिव को ध्वस्त कर रहे हैं और भारत प्रथम की नीति को आगे बढ़ा रहे हैं”।

उन्होंने आरोप लगाया कि “कांग्रेस ने राष्ट्र प्रथम की जगह दरबारी प्रथम को तरजीह दे दी है और प्रतिनिधिमंडल के लिए ऐसे नाम सुझाए हैं, जो कई तरह के संदेह पैदा कर रहे हैं”।

शहजाद ने कहा, “शशि थरूर ने स्पष्ट कहा है कि वह देश की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध हैं, जिसका अर्थ है कि उन्होंने भारत (India) को कांग्रेस (INC) से ऊपर रखा है। आज पूरा देश दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सोच रहा है”।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale