दिल्ली की जन शिकायत प्रणाली होगी आधुनिक, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां की जन शिकायत प्रणाली बेहद आधुनिक होनी चाहिए। आम आदमी की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए सरकार एक एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली पर काम कर रही है।

CM Gupta: Delhi's Grievance System to Be Overhauled, Zero Corruption Policy Implemented
CM Gupta: Delhi's Grievance System to Be Overhauled, Zero Corruption Policy Implemented

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की जन शिकायत प्रणाली को अपडेट करने और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का वादा किया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां की जन शिकायत प्रणाली बेहद आधुनिक होनी चाहिए। आम आदमी की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए सरकार एक एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली पर काम कर रही है। पिछली सरकार की जन शिकायत प्रणाली को असफल बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों की आवाज को तुरंत सरकार तक पहुंचाकर उनका समाधान करेगी।

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale