अमेरिका में ट्रंप परिवार ने मोबाइल सेक्टर में एंट्री कर ली है। ट्रंप मोबाइल को औपचारिक तौर पर लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआत फिलहाल अमेरिका से की गई है।
ट्रंप ब्रांड अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रख चुका है, और अपना खुद का मोबाइल निर्माण करने जा रहा है। एरिक ट्रंप ने एक बयान में कहा कि यह कदम डिजिटल स्वतंत्रता और अमेरिकन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।
TRUMP मोबाइल एक टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के रूप में काम करेगा और खुद के ब्रांडेड स्मार्टफोन भी बाज़ार में उतारेगा।

‘47 प्लान’ की कीमत फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन कंपनी का दावा है कि इसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और बेहतर नेटवर्क कवरेज मिलेगा।

