वॉशिंगटन डीसी: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इज़राइल अगले 60 दिनों तक हमास पर हमला नहीं करेगा और युद्धविराम के लिए तैयार हो गया है। ट्रंप के अनुसार, इस 60-दिन की अवधि में युद्ध समाप्त करने की शर्तों पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।
यह दावा मिस्र की राजधानी काहिरा में इज़राइली और अमेरिकी प्रतिनिधियों की बैठक के बाद सामने आया है।
ट्रंप ने बताया कि अमेरिका के दबाव में इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्धविराम के लिए तैयार हुए हैं। नेतन्याहू सोमवार को वॉशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने वाले हैं ताकि इस मामले पर आगे चर्चा की जा सके।
ट्रंप ने हमास को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह डील मौजूदा हालात में उनके लिए सबसे अच्छी है, और इसके बाद उनके लिए स्थिति और बिगड़ जाएगी।
