पोलैंड: यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड के आकाश में कई ड्रोन देखे गए, जिन्हें नाटो और बहुराष्ट्रीय लड़ाकू विमानों ने मार गिराया। ड्रोन के मलबे से कई मकान क्षतिग्रस्त हुए। पोलैंड ने आरोप लगाया कि ये ड्रोन रूस के थे, हालांकि रूस ने इस दावे को खारिज कर दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर ट्रुथ सोशल पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “लो, शुरू हो गया! रूस ड्रोन के जरिए पोलैंड के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन क्यों कर रहा है?”
पोलैंड ने बताया कि इस अभियान में पोलिश, डच, इतालवी और जर्मन सेनाओं के विमानों ने शामिल होकर ड्रोन को रोककर मार गिराया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनके हमले यूक्रेन के सैन्य-औद्योगिक परिसर को निशाना बनाकर हुए और पोलैंड पर कोई नियोजित हमला नहीं था।
इससे पहले पोलैंड के राष्ट्रपति करोल नवरोकी ने चेतावनी दी थी कि रूस पोलैंड पर हमला कर सकता है और व्लादिमीर पुतिन के इरादों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
Russia dropped a drone on Poland.😳 Russia Ministry of Defense: ‘From today, no one is immune from our actions, everyone who supports Ukraine and Zelensky will pay the price.’ pic.twitter.com/i61mYxDasG
— Julie Beaudin (@IAMJEWELZ) September 10, 2025
