रावलपिंडी: इमरान खान की बहन अलीमा खान पर महिलाओं ने फेंका अंडा

इस घटना को पीटीआई नेताओं ने शर्मनाक बताया है और आरोप लगाया है कि यह एक राजनीतिक साजिश है। पार्टी का कहना है कि महिलाओं को एजेंडे के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस में भेजा गया था ताकि अलीमा खान को बदनाम किया जा सके।

Rawalpindi: Egg Hurled at Imran Khan's Sister Aleema Khan by Women
Rawalpindi: Egg Hurled at Imran Khan's Sister Aleema Khan by Women

रावलपिंडी: पाकिस्तान के रावलपिंडी में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान पर अंडा फेंकने की घटना सामने आई है। पंजाब पुलिस ने बताया कि यह घटना अदियाला जेल के बाहर हुई, जहां अलीमा अपने भाई से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं।

जानकारी के मुताबिक, दो महिलाओं ने अचानक उन पर अंडा फेंका। इस पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थक भड़क गए और दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

रावलपिंडी पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार की गई महिलाएं भी पीटीआई समर्थक हैं और सरकारी कर्मचारियों के महागठबंधन की सदस्य हैं। वे अपनी अधूरी मांगों के विरोध में वहां आई थीं। पुलिस के अनुसार, अलीमा ने उनके सवालों का जवाब नहीं दिया जिससे नाराज होकर उन्होंने अंडे फेंक दिए। फिलहाल दोनों महिलाएं पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें अदियाला चौकी भेजा गया है।

इस घटना को पीटीआई नेताओं ने शर्मनाक बताया है और आरोप लगाया है कि यह एक राजनीतिक साजिश है। पार्टी का कहना है कि महिलाओं को एजेंडे के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस में भेजा गया था ताकि अलीमा खान को बदनाम किया जा सके।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale