पाकिस्तान के मंत्रियों की प्राइवेसी खतरे में, फोन टैप और लोकेशन की जानकारी कौड़ियों के भाव बिक रही

एक्सप्रेस ट्रिब्यून और मिनट मिरर की रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ वेबसाइट्स के जरिए फोन टैपिंग और डेटा लीक का धंधा खुलेआम चल रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने 2023 में ही दूरसंचार विभाग को अलर्ट किया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Pakistani Ministers' Phones Being Tapped, Location Data Hacked and Sold
Pakistani Ministers' Phones Being Tapped, Location Data Hacked and Sold

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में डिजिटल प्राइवेसी की पोल खोलने वाली एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों का लोकेशन और फोन टैप का डेटा बेहद सस्ते दामों पर बेचा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रियों की लोकेशन सिर्फ 500 पाकिस्तानी रुपये (करीब 150 भारतीय रुपये) और फोन टैपिंग का डेटा 600 रुपये में खरीदा जा सकता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि देशभर में लगभग 10 हजार प्रभावशाली लोगों के फोन रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। विदेश यात्रा के दौरान भी नेताओं और मंत्रियों के फोन आसानी से टैप हो रहे हैं, जिसके लिए करीब 1000 रुपये (3000 पाकिस्तानी रुपये) लिए जा रहे हैं। साइबर हैकर्स इस डेटा को संबंधित पक्षों को आसानी से बेच रहे हैं।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून और मिनट मिरर की रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ वेबसाइट्स के जरिए फोन टैपिंग और डेटा लीक का धंधा खुलेआम चल रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने 2023 में ही दूरसंचार विभाग को अलर्ट किया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अब पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसीन नकवी ने इस पूरे मामले की जांच कराने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और खतरनाक है। इसके लिए 14 सदस्यों की एक विशेष जांच समिति बनाई गई है, जो जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale