पाकिस्तान: क्वेटा में जबरदस्त धमाका, 13 की मौत, सेना की गाड़ी को बनाया गया निशाना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़भाड़ वाली सड़क पर अचानक विस्फोट होता है और चारों तरफ धूल का गुबार फैल जाता है।

Pakistan: Massive Blast Rocks Quetta, 13 Killed in Attack Targeting Army Vehicle
Pakistan: Massive Blast Rocks Quetta, 13 Killed in Attack Targeting Army Vehicle

क्वेटा: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में मंगलवार को हुए भीषण धमाके ने दहशत फैला दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यह विस्फोट फ्रंटियर कॉर्प्स के मुख्यालय के पास जारघुन रोड पर हुआ और पाकिस्तान फौज की गाड़ी को निशाना बनाया गया।

धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की इमारतों के शीशे चटक गए और मकानों को नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद गोलियों की आवाजें भी सुनाई दीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़भाड़ वाली सड़क पर अचानक विस्फोट होता है और चारों तरफ धूल का गुबार फैल जाता है।

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है। सभी नजदीकी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमले की जांच के साथ-साथ आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale