पहलगाम के बाद पाक विदेश मंत्री की गीदड़भभकी, बोले- ‘हम युद्ध नहीं चाहते, पर हमला हुआ तो दोगुनी ताकत दिखाएंगे’

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इशाक डार ने कहा, “हम आक्रामक कदम उठाने वाले पहले व्यक्ति नहीं होंगे, लेकिन भारत के किसी भी आक्रामक कदम का हम बहुत मजबूती से जवाब देंगे।”

Pak Foreign Minister Issues Threat: 'Don’t Want War, But Will Respond with Double Force
Pak Foreign Minister Issues Threat: 'Don’t Want War, But Will Respond with Double Force

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान युद्ध की पहल नहीं करेगा, लेकिन अगर हमला हुआ तो दोगुनी ताकत से जवाब देगा।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इशाक डार ने कहा, “हम आक्रामक कदम उठाने वाले पहले व्यक्ति नहीं होंगे, लेकिन भारत के किसी भी आक्रामक कदम का हम बहुत मजबूती से जवाब देंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी सेना पूरी तरह से अलर्ट है।

इशाक डार ने सिंधु नदी के पानी को रोकने के भारत के फैसले को एक बार फिर ‘युद्ध’ के समान बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के आम लोगों और उसकी अर्थव्यवस्था पर सीधा हमला है। इससे पहले भी वह इस मुद्दे पर भारत को चेतावनी दे चुके हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale