इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी दी है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि भारत द्वारा किसी भी “दुस्साहस” का “त्वरित और निर्णायक” जवाब दिया जाएगा।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, जनरल मुनीर ने झेलम जिले के टिल्ला फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा कर मंगला स्ट्राइक कोर के फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज “एक्सरसाइज हैमर स्ट्राइक” के जरिए सेना की युद्धक तैयारी का जायजा लिया।
इस दौरान पाकिस्तानी सेना के तीनों अंगों – जल, थल और वायु सेना ने अपने युद्ध अभ्यास के वीडियो भी जारी किए, जिसमें उन्होंने अपनी युद्ध की तैयारियों का प्रदर्शन किया।
वहीं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति जरदारी से मुलाकात की, जिसके बाद जारी बयान से स्पष्ट हुआ कि दोनों नेताओं के बीच भारत की तरफ से संभावित सैन्य कार्रवाई पर चर्चा हुई।
