ऑपरेशन सिंदूर की बौखलाहट! जैश-ए-मोहम्मद ने रची नई साजिश, महिलाओं का खुफिया ब्रिगेड ‘जमात अल-मुमिनात’ बनाया

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, जैश के इस नए सर्कुलर में मक्का और मदीना की तस्वीरें लगाई गई हैं, ताकि इसे धार्मिक रंग दिया जा सके। साथ ही इस सर्कुलर में कई तरह की भावनात्मक बातें लिखी गई हैं, ताकि पढ़ी-लिखी और शहरी मुस्लिम महिलाओं को भी प्रभावित किया जा सके।

JeM Creates Secret Women's Brigade 'Jamaat al-Muminat' in 'Operation Sindoor' Backlash
JeM Creates Secret Women's Brigade 'Jamaat al-Muminat' in 'Operation Sindoor' Backlash

Jaish e Mohammed’s women brigade: सीमा पार से भारत को अस्थिर करने की कोशिश लगातार जारी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर में जब पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों की कमर टूट गई, तो अब वही संगठन नई चाल चलकर देश को अशांत करने की फिराक में हैं। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) अब महिलाओं का एक खास ब्रिगेड तैयार कर रहा है, जिसका नाम ‘जमात अल-मुमिनात’ रखा गया है।

खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह ग्रुप साल 2024 के बाद से ही सक्रिय है और इसका मुख्य मकसद महिलाओं का ब्रेन वॉश करके उन्हें अपने नेटवर्क में शामिल करना है। इस ब्रिगेड को जैश की महिला विंग के तौर पर तैयार किया गया है, जो साइकोलॉजिकल वारफेयर (मानसिक तौर पर असर डालने वाले प्रचार) और ग्राउंड लेवल पर भर्ती का काम कर रहा है।

कहा जा रहा है कि जमात अल-मुमिनात सिर्फ जम्मू-कश्मीर ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भी ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए लगातार सक्रिय है। सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप ग्रुप्स और कुछ मदरसों के नेटवर्क के जरिए इस ग्रुप की गतिविधियाँ लगातार फैल रही हैं। इस संगठन का मकसद महिलाओं को धर्म के नाम पर बरगलाना और संगठन के विध्वंसक मकसद के लिए इस्तेमाल करना है।

JeM Creates Secret Women's Brigade 'Jamaat al-Muminat' in 'Operation Sindoor' Backlash

पढ़ी-लिखी महिलाओं को भी बना रहे निशाना

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, जैश के इस नए सर्कुलर में मक्का और मदीना की तस्वीरें लगाई गई हैं, ताकि इसे धार्मिक रंग दिया जा सके। साथ ही इस सर्कुलर में कई तरह की भावनात्मक बातें लिखी गई हैं, ताकि पढ़ी-लिखी और शहरी मुस्लिम महिलाओं को भी प्रभावित किया जा सके। इस पूरे अभियान के जरिए महिलाओं की भावनाओं को छूकर उन्हें संगठन के मकसद से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह ब्रिगेड जैश की तरह ही सेल-बेस्ड स्ट्रक्चर पर काम कर रहा है, यानी अलग-अलग छोटे ग्रुप्स भर्ती, चंदा जुटाने और संदेश फैलाने का काम कर रहे हैं। खुफिया एजेंसियों को इस सर्कुलर के पाकिस्तान कनेक्शन के भी ठोस सबूत मिले हैं।

इससे पहले, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने मई में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस अभियान के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर भी शामिल था। इस ऑपरेशन में खूंखार आतंकी मसूद अजहर के भाई और परिवार के कई सदस्य मारे गए थे। माना जा रहा है कि उसी नुकसान और बौखलाहट में जैश अब भारत के खिलाफ महिलाओं को ढाल बनाकर यह नई साजिश रच रहा है। हालांकि, भारत की खुफिया एजेंसियां बेहद मुस्तैद हैं और पड़ोसी देश में रची जा रही हर साजिश पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale