तेहरान/तेल अवीव: इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति और गंभीर होती जा रही है, जहाँ दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बड़े दावे और आरोप लगा रहे हैं।
ईरानी नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (INSC) के सदस्य मोहसिन रेज़ाई ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने ईरान को आश्वासन दिया है कि अगर इज़राइल ने युद्ध के दौरान तेहरान पर परमाणु बम गिराया, तो बदले में पाकिस्तान जाकर इज़राइल पर परमाणु बम गिरा देगा। हालांकि, इस डर से कि हालात खराब होते देख ईरानी लोग कहीं पाकिस्तान में न घुस आएं, पाकिस्तान ने बलूचिस्तान-ईरान सीमा बंद कर दी है।
