तलवार श्रेणी के स्टील्थ फ्रिगेट का आठवां जहाज आईएनएस तमाल और भारतीय नौसेना का नवीनतम स्वदेश निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत क्रमशः 27 और 28 अगस्त 2025 को सऊदी अरब के जेद्दा पहुंचे।
पोर्ट कॉल के दौरान, चालक दल रॉयल सऊदी नौसेना बलों (आरएसएनएफ) और सीमा रक्षकों के साथ खेल गतिविधियों, नौसेना सुविधाओं से परिचित होने और भारत और सऊदी अरब के बीच संबंधों को और भी अधिक मजबूत करने को लेकर चर्चा के माध्यम से जुड़ेगा। भारतीय पक्ष आरएसएनएफ, सीमा रक्षकों, राजनयिकों, प्रवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों और स्थानीय सरकारी अधिकारियों के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान का आयोजन करेगा।

यह यात्रा सऊदी अरब के साथ रक्षा सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह यात्रा दोनों नौसेनाओं को सर्वोत्तम प्रणालियों को साझा करने, पारस्परिक संचालन क्षमता को बढ़ाने और आगे की सहभागिता के अवसर तलाशने का मौका भी प्रदान करेगी।
INS Tamal, the eighth ship of the Talwar-class stealth frigates, and INS Surat, the latest indigenously constructed guided-missile destroyer of the Indian Navy, arrived at Jeddah, Kingdom of Saudi Arabia, on 27 and 28 Aug 2025
— PIB India (@PIB_India) August 29, 2025
During the port call, the crew will engage with the… pic.twitter.com/LgS7nUS7Er
