अमेरिका में भारतीय युवक का सिर कलम, पत्नी-बेटे के सामने हुई नृशंस हत्या

सीसीटीवी वीडियो में आरोपी को चंद्रमौली के कटे सिर पर दो बार लात मारते और फिर उसे कूड़ेदान में फेंकते देखा गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

Indian Man Brutally Killed in the US; Beheaded in Front of His Wife and Son
Indian Man Brutally Killed in the US; Beheaded in Front of His Wife and Son

टेक्सास: अमेरिका के टेक्सास, डलास में 50 वर्षीय भारतीय मूल के चंद्रमौली नागमल्लैया की भयावह हत्या का मामला सामने आया है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हत्या टूटी वॉशिंग मशीन के इस्तेमाल को लेकर हुए मामूली विवाद के दौरान हुई। आरोपी 37 वर्षीय योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज ने विवाद के बाद चंद्रमौली पर कई बार चाकू से हमला किया और उसकी पत्नी-बेटे के सामने सिर कलम कर दिया।

सीसीटीवी वीडियो में आरोपी को चंद्रमौली के कटे सिर पर दो बार लात मारते और फिर उसे कूड़ेदान में फेंकते देखा गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

ह्यूस्टन स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वे परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। घटना 10 सितंबर की सुबह डाउनटाउन डलास के सूट्स मोटल में हुई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale