ईरान-इजराइल तनाव: भारत सरकार ईरान में फंसे 4000 भारतीयों की सुरक्षा में जुटी, निकासी पर विचार

भारतीय दूतावास ने देश वापसी के इच्छुक लोगों को दूतावास में रजिस्टर करने को कहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर निकासी प्रक्रिया को सुचारु रूप से अंजाम दिया जा सके।

Indian Government Prioritizes Safety of 4,000 Citizens in Iran, Weighs Evacuation Amidst Israel Conflict
Indian Government Prioritizes Safety of 4,000 Citizens in Iran, Weighs Evacuation Amidst Israel Conflict

नई दिल्ली/तेहरान: ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारत के विदेश मंत्रालय ने ईरान में भारतीय नागरिकों, विशेषकर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास लगातार सुरक्षा स्थिति पर नज़र रख रहा है और ईरान में भारतीय छात्रों से जुड़कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। कुछ मामलों में, छात्रों को दूतावास की मदद से ईरान के भीतर ही सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, तेहरान और हाइफा में जो भारतीय छात्र हैं, उन्हें दूतावास की मदद से सुरक्षित इलाकों में ले जाया जा रहा है।

ईरान में इस वक्त करीब 4000 भारतीय मौजूद हैं, जिनमें ज़्यादातर कश्मीरी मूल के छात्र हैं। मौजूदा हालात ख़राब होते देख भारत सरकार उन्हें तेहरान से आर्मेनिया के ज़रिये सुरक्षित निकालने पर विचार कर रही है। भारतीय दूतावास ने देश वापसी के इच्छुक लोगों को दूतावास में रजिस्टर करने को कहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर निकासी प्रक्रिया को सुचारु रूप से अंजाम दिया जा सके।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale