इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा क्षेत्र में रविवार (18 मई) की सुबह करीब 2:50 बजे भारतीय समयानुसार भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NSC) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र जमीन से 58 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
इससे पहले, शनिवार (17 मई) को म्यांमार के क्याक्से के पास भी 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने बताया कि यह झटके दोपहर 15:54 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र क्याक्से से लगभग 35 किलोमीटर दूर था। बीते एक हफ्ते में कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
EQ of M: 4.6, On: 18/05/2025 02:50:22 IST, Lat: 2.86 N, Long: 96.35 E, Depth: 58 Km, Location: Northern Sumatra, Indonesia.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) May 17, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/yBE9LDQZrM
