यूट्यूब को बड़ा झटका: अकाउंट सस्पेंशन केस में डोनाल्ड ट्रंप की जीत, मिलेगा $24.5 मिलियन डॉलर का मुआवजा

कैलिफोर्निया की संघीय अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, समझौते में से 22 मिलियन डॉलर नेशनल मॉल ट्रस्ट को जाएंगे और बाकी रकम अमेरिकन कंजर्वेटिव यूनियन सहित उन लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने केस किया था।

Donald Trump Wins $24.5 Million from YouTube in Account Suspension Lawsuit
Donald Trump Wins $24.5 Million from YouTube in Account Suspension Lawsuit

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंशन मामले में एक और बड़ी जीत मिली है। यूट्यूब ने उनके अकाउंट सस्पेंड करने के विवाद को सुलझाते हुए 24.5 मिलियन डॉलर (करीब 217 करोड़ रुपए) का मुआवजा देने का समझौता किया। साल 2021 में अमेरिकी कैपिटल पर हमले के बाद ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट्स मेटा, ट्विटर (एक्स) और यूट्यूब ने कई दिनों के लिए सस्पेंड कर दिए थे।

ट्रंप ने इसके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। इससे पहले मेटा ने 25 मिलियन डॉलर और ट्विटर (एक्स) ने 10 मिलियन डॉलर का समझौता किया था। अब यूट्यूब के साथ यह 24.5 मिलियन डॉलर का मुआवजा जुड़कर ट्रंप को कुल 80 मिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि सोशल मीडिया कंपनियों से मिल चुकी है।

कैलिफोर्निया की संघीय अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, समझौते में से 22 मिलियन डॉलर नेशनल मॉल ट्रस्ट को जाएंगे और बाकी रकम अमेरिकन कंजर्वेटिव यूनियन सहित उन लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने केस किया था। गूगल ने यह समझौता उस सुनवाई से ठीक पहले किया, जो 6 अक्टूबर को होने वाली थी, और मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale