टोक्यो, जापान: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी पहली विदेश यात्रा पर जापान पहुंचे हैं। उन्होंने टोक्यो में जापानी उद्योगपतियों और प्रमुख उद्योग संगठन JETRO के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ को आईटी, टेक्सटाइल, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिए एक आदर्श गंतव्य बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण, बेहतर बुनियादी ढांचा और संसाधनों की प्रचुरता है।
Interacted with the Indian community in Japan.
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 23, 2025
Discussed Chhattisgarh’s progress, reforms, infrastructure, MSMEs, startups & jobs. Was touched by their enthusiasm to connect Japanese businesses with our state.
Their commitment to Chhattisgarh is commendable.
जापान में रहने… pic.twitter.com/9F9lI80bYj
अपने दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री ने एनटीटी लिमिटेड की सीईओ कायो इतो से भी मुलाकात की और तकनीकी सहयोग व डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी हिस्सा लिया, जहां टेक्नोलॉजी आधारित निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री साय ने अपने दौरे की शुरुआत टोक्यो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन करके की, जहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और प्रगति की कामना की।
During my visit to Tokyo, met with the shining star of Bastar, Mr. Avinash Tiwari.
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 24, 2025
Hailing from Tokapal, Bastar and an alumnus of Navodaya Vidyalaya Barsoor, Dantewada. Avinash is today serving as a Board of Director in Japan’s prestigious BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY.… pic.twitter.com/865rOSPqAY
