न्यूयॉर्क: संयुक्त राज्य अमेरिका में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अब तेजी से देश के विभिन्न हिस्सों में फैल रहा है। न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित ट्रंप टॉवर के अंदर anti-ICE प्रदर्शनकारी घुस आए और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
ICE का पूरा नाम इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट है और यह मुख्य रूप से अनधिकृत अप्रवासियों को हिरासत में लेकर उन्हें देश से बाहर (डिपोर्ट) करने का काम करता है।
Anti-ICE के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन जो लॉस एंजेलिस से शुरू हुआ था, अब दूसरी जगहों पर भी फैल रहा है। प्रदर्शनकारी टेक्सास के डलास और ऑस्टिन में मार्गरेट हंट हिल ब्रिज के पास सड़कों पर उतर आए हैं।
फ्लोरिडा के टाम्पा में भी anti-ICE प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं और अवैध अप्रवासियों को देश से बाहर किए जाने के सरकार के कदमों के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं। इन प्रदर्शनों के माध्यम से एक्टिविस्ट अप्रवासन नीतियों में बदलाव और ICE के कार्यों को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।
Anti-ICE “protestors” have just been arrested by NYPD en masse after they took over Trump Tower pic.twitter.com/fenHYMLvON
— INDIAN (@hindus47) June 9, 2025
