जापान में 8.8 तीव्रता का भूकंप, फुकुशिमा संयंत्र खाली; सुनामी की लहरें कैमरे में कैद

जापान के अलावा फिलीपींस और इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

8.8 Magnitude Earthquake Strikes Japan: Fukushima Plant Evacuated
8.8 Magnitude Earthquake Strikes Japan: Fukushima Plant Evacuated

टोक्यो, जापान: रूस के बाद अब जापान भी एक भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया है। बुधवार सुबह 8:25 बजे जापान में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पूरे पूर्वी तटीय इलाकों में दहशत फैल गई। भूकंप के बाद समुद्र में ऊंची-ऊंची सुनामी की लहरें उठती देखी गईं, जो कैमरों में साफ तौर पर कैद हुई हैं।

भूकंप का केंद्र पूर्वी तट के पास समुद्र में था, जिससे योकोहामा और फुकुशिमा सहित कई तटीय शहरों में असर महसूस किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को एहतियातन खाली कराया गया है। वहीं, योकोहामा शहर में सायरन बजा दिए गए और तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

जापान के अलावा फिलीपींस और इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने समुद्र से सटे सभी क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले घंटों में आफ्टरशॉक्स (भूकंप के झटके) की संभावना बनी हुई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale