नई दिल्ली/बमाको: भारत सरकार ने माली गणराज्य के कायेस (Kayes) में डायमंड सीमेंट फैक्ट्री से तीन भारतीय नागरिकों के अपहरण की घटना पर गहरी चिंता जताई है। यह घटना 1 जुलाई को हुई जब हथियारबंद हमलावरों के एक समूह ने फैक्ट्री परिसर पर धावा बोला और वहां कार्यरत तीन भारतीयों को अगवा कर लिया।
विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, बमाको स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर निकट नजर रखे हुए है और माली सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। इसके साथ ही, मिशन ने डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधन और अपहृत भारतीयों के परिवारजनों से भी संपर्क बनाए रखा है।

रिपोर्टों के मुताबिक, इस अपहरण के पीछे अल-कायदा से संबद्ध समूह ‘जमात नस्र अल-इस्लाम वल मुस्लिमिन’ (JNIM) का हाथ बताया जा रहा है। इस हमले में एक चीनी नागरिक को भी अगवा किए जाने की खबर है।

