बॉलीवुड के डायरेक्टर और एक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर लेकर आ गए हैं। विवेक की पिछली फिल्मों ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तरह, इस फिल्म को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। 16 अगस्त, 2025 को कोलकाता में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी, लेकिन ट्रेलर जारी होने से ठीक पहले वहाँ बवाल हो गया, जिससे मेकर्स को ट्रेलर दिखाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
कैसा है ट्रेलर?
फिल्म का ट्रेलर बंगाल के इतिहास की कहानी पर आधारित है, जो आजादी से ठीक पहले के दौर को दिखाता है। ट्रेलर में सांप्रदायिक हिंसा और उस समय की संवेदनशील स्थिति की झलक मिलती है। यह काफी हिंसक है और इसमें हिंदू-मुस्लिम संघर्ष के साथ-साथ उन लोगों की कहानी भी दिखाई गई है, जो उस मुश्किल वक्त में लोगों को एकजुट करने और शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे।
ट्रेलर रिलीज करने के बाद, विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,
“डायरेक्ट एक्शन डे (16 अगस्त, 1946) में पीड़ित लोगों की याद में मैं आप सभी के सामने ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर पेश करता हूं। हिंदू नरसंहार पर यह एक अनसुनी कहानी है, जो बहुत बेबाकी से पेश की गई है।”
In memory of the victims of Direct Action Day (16th August 1946), I present to you the official trailer of #TheBengalFiles — the boldest film ever on the untold story of the Hindu genocide.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) August 16, 2025
In cinemas 5th September 2025.
Please bless us.🙏🏻
Watch on YouTube:… pic.twitter.com/pIFvyTGI3d
