यूएस ओपन 2025 का खिताब स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने अपने नाम कर लिया है। न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अल्काराज ने इटली के शीर्ष वरीय खिलाड़ी जैनिक सिनर को चार सेटों की रोमांचक भिड़ंत में 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ अल्काराज ने न केवल दूसरी बार यूएस ओपन जीता, बल्कि सिनर से वर्ल्ड नंबर-1 की रैंकिंग भी छीन ली।
अल्काराज के करियर का यह छठा ग्रैंडस्लैम खिताब है। उन्होंने इससे पहले फ्रेंच ओपन (2024, 2025), विंबलडन (2023, 2024) और यूएस ओपन (2022, 2025) जीता है। इस बार जीत के बाद उनके 11,540 एटीपी पॉइंट्स हो गए हैं, जबकि सिनर 10,780 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए।
poppin' bottles with Carlos Alcaraz! 🍾 pic.twitter.com/NlDyrK6CzK
— US Open Tennis (@usopen) September 8, 2025
यह 2025 में तीसरी बार था जब अल्काराज और सिनर ग्रैंडस्लैम फाइनल में आमने-सामने आए। फ्रेंच ओपन 2025 में अल्काराज विजेता बने, विंबलडन 2025 में सिनर ने जीत दर्ज की, और अब यूएस ओपन 2025 का ताज फिर से अल्काराज के सिर सजा। इस जीत से अल्काराज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह मौजूदा दौर के सबसे बड़े टेनिस सितारों में से एक हैं।
CARLOS ALCARAZ IS A SIX-TIME GRAND SLAM CHAMPION! 🏆🏆🏆🏆🏆🏆 pic.twitter.com/PKOOVZTF4F
— US Open Tennis (@usopen) September 7, 2025
