UP Board Datesheet 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP), प्रयागराज ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड की ओर से बुधवार, 5 नवंबर 2025 की शाम 6:44 बजे आधिकारिक रूप से परीक्षा टाइमटेबल जारी किया गया। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर दोनों की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी।
बोर्ड ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षाओं के संचालन को लेकर सभी जिलों को दिशा-निर्देश भी भेज दिए गए हैं।
#upboardpryj #BoardExams2025 pic.twitter.com/RqPjVJheFd
— Madhyamik Shiksha Parishad (@upboardpryj) November 5, 2025
UP Board 10th Exam 2026 – डेट और टाइम
हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा बुधवार, 18 फरवरी 2026 को हिन्दी विषय से शुरू होगी। परीक्षा का समापन 12 मार्च 2026 को होगा। प्रमुख विषयों की तारीखें इस प्रकार हैं:
| विषय | परीक्षा तिथि |
| हिन्दी | बुधवार, 18 फरवरी 2026 |
| सामाजिक विज्ञान (Social Science) | शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 |
| अंग्रेजी | सोमवार, 23 फरवरी 2026 |
| विज्ञान | बुधवार, 25 फरवरी 2026 |
| गणित | शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 |
| संस्कृत | शनिवार, 28 फरवरी 2026 |
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी परीक्षा पाली (Shift) और विषय की तिथि ध्यानपूर्वक जांच लें ताकि किसी भ्रम से बचा जा सके।
UP Board 12th Exam 2026 – डेट और टाइम
इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा भी 18 फरवरी 2026 से शुरू होगी। परीक्षा दोनों शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। प्रमुख विषयों की तारीखें इस प्रकार हैं:
| विषय | परीक्षा तिथि |
| हिन्दी | बुधवार, 18 फरवरी 2026 |
| नागरिक शास्त्र | 19 फरवरी 2026 |
| संस्कृत और अंग्रेजी | 20 फरवरी 2026 |
| जीव विज्ञान और गणित | 23 फरवरी 2026 |
| केमिस्ट्री और समाज शास्त्र | 25 फरवरी 2026 |
| भूगोल | 26 फरवरी 2026 |
| फीजिक्स और सैन्य विज्ञान | 27 फरवरी 2026 |
| कम्प्यूटर | 12 मार्च 2026 |
अधिकारियों का बयान
UPMSP की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है —
“माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। दोनों परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी।”
#upboardpryj #BoardExams2026 pic.twitter.com/91qmLiQvnZ
— Madhyamik Shiksha Parishad (@upboardpryj) November 5, 2025
डाउनलोड लिंक और तैयारी सुझाव
पूरी यूपी बोर्ड डेटशीट 2026 UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। छात्र इसे डाउनलोड कर अपने अध्ययन कार्यक्रम को उसी के अनुसार तैयार कर सकते हैं।
शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अब जब टाइमटेबल जारी हो गया है, छात्रों को अपनी रिवीजन रणनीति पर ध्यान देना चाहिए और मॉडल पेपरों के माध्यम से अभ्यास शुरू कर देना चाहिए ताकि आगामी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
