टोंक में बड़ा हादसा: बनास नदी में 8 युवकों की डूबने से मौत पर अशोक गहलोत ने संवेदनाएं व्यक्त कीं

गहलोत ने अपने पोस्ट में लिखा, “टोंक में बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मृत्यु होना अत्यंत ही दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल माता- पिता एवं परिजनों के साथ हैं।

Tonk Tragedy: Ashok Gehlot Expresses Condolences Over Drowning Deaths of 8 Youths in Banas River
Tonk Tragedy: Ashok Gehlot Expresses Condolences Over Drowning Deaths of 8 Youths in Banas River

राजस्थान के टोंक जिले में बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मृत्यु पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इसे ‘अत्यंत ही दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण’ घटना बताया।

गहलोत ने अपने पोस्ट में लिखा, “टोंक में बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मृत्यु होना अत्यंत ही दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल माता- पिता एवं परिजनों के साथ हैं।

प्रशासन एवं सरकार यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतकों की आत्मा को शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य तथा संबल प्रदान करें। ॐ शांति।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale