School Assembly News Headlines In Hindi, 13 January 2026: आज के समय में स्कूल असेंबली केवल सुबह की प्रार्थना और राष्ट्रगान तक सीमित नहीं रह गई है। बदलते दौर के साथ स्कूलों ने असेंबली को और अधिक रचनात्मक, दिलचस्प और ज्ञानवर्धक बना दिया है। आधुनिक स्कूलों में एक नई परंपरा जुड़ चुकी है, जिसमें छात्र असेंबली के दौरान प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियाँ पढ़ते हैं। यह उन स्कूलों की बेहद सराहनीय पहल है जो इस प्रथा को अपनाते हैं, क्योंकि इससे छात्रों में जागरूकता बढ़ती है और वे दुनिया में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं से रूबरू होते हैं।
स्कूल असेंबली न्यूज़ हेडलाइंस, 13 जनवरी 2026 (School Assembly News Headlines In Hindi, 13 January 2026)
13 जनवरी 2026 की सुबह की असेंबली के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और व्यावसायिक क्षेत्र से महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियाँ तैयार की गई हैं। इनमें भारत, विश्व राजनीति, खेल और कारोबारी दुनिया से जुड़ी ताज़ा घटनाएं शामिल हैं, जो छात्रों के ज्ञान का दायरा विस्तार करने में सहायक होंगी।
राष्ट्रीय समाचार (National News)
- PSLV-C62 मिशन फेल: ISRO का ‘अन्वेषा’ उपग्रह ऑर्बिट से पहले ही मिसिंग, तीसरे चरण में तकनीकी गड़बड़ी
- PAC जांच में दखलअंदाजी का आरोप: ED ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
- India–Germany: ‘जर्मनी के लिए पसंदीदा पार्टनर है भारत’ — जर्मन चांसलर ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कही यह बात
- KGMU लव जिहाद खुलासा: डॉ. रमीज ने PFI पदाधिकारियों से मांगी कानूनी सहायता, डॉ. शाहीन से संबंधों की पड़ताल तेज
- सिर्फ कंफर्म टिकट, VIP कल्चर भी खत्म; वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगा यह एक्स्ट्रा कम्फर्ट!
अंतर्राष्ट्रीय समाचार (International News)
- ईरान में तनाव के बीच विदेश मंत्री का दावा: अब काबू में स्थिति, खामेनेई शासन का समर्थन भी जारी
- अमेरिका-वेनेज़ुएला तनाव: ट्रंप का दावा ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’, तेल की बड़ी खेप अमेरिका की ओर
- India-Canada चिंतित: वेनेजुएला पर अमेरिका के एक्शन से बढ़ी चिंता — विशेषज्ञों का कहना- ट्रंप की धमकी बेवजह नहीं, मिलिट्री हमला संभव
- JF-17 जेट डील पर भारत की आपत्ति को खारिज, पाकिस्तान ने कहा – यह द्विपक्षीय मामला है
- जेल में हिंदू सिंगर की रहस्यमयी मौत से बांग्लादेश में हड़कंप, सरकार की भूमिका पर सवाल
खेल समाचार (Sports News)
- कोहली ने तोड़ा रिकॉर्ड्स का ढेर: 28,000 रन सबसे तेज़, ऑल-टाइम रन लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे
- शिखर धवन ने की सगाई! पहली पत्नी ऑस्ट्रेलिया से थीं, अब आयरलैंड से जुड़ा नया रिश्ता
- आयुष बादोनी की इंटरनेशनल डेब्यू टीम में एंट्री, वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर भारत की ODI टीम में शामिल
- मोहम्मद रिजवान का विवादित रिकॉर्ड: धीमी बल्लेबाजी के चलते टीम ने लिया सख्त फैसला
- T20 WC 2026: पाकिस्तान ने दावेदारी पेश कर बांग्लादेश मैचों की मेजबानी का अधिकार मांगा
खेल समाचार (Sports News)
“उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।” > — स्वामी विवेकानंद
