सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर से विधायक राजेश्वर सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्राथमिक विद्यालय कल्ली पूरब में आयोजित ‘विशिष्ट शिक्षक सम्मान समारोह’ उनके लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का क्षण रहा। इस समारोह में उन्होंने 120 उत्कृष्ट एवं समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया और 15 प्रतिभाशाली मेधावियों को लैपटॉप प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
इसके साथ ही उन्होंने 5 विद्यालयों में सुदृढ़ एवं आधुनिक फर्नीचर तथा 27 विद्यालयों में आकर्षक एवं सुरक्षित झूलों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षकों में गुरु गोबिंद सिंह जी की वीरता, चाणक्य की नीति, बुद्ध की करुणा, विवेकानंद का जागरण, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपने और डॉ. राधाकृष्णन का आदर्श समाहित है। शिक्षक केवल ज्ञान के दाता ही नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ी के चरित्र और मस्तिष्क को तराशने वाले सच्चे शिल्पकार हैं।
विधायक ने बताया कि स्वतंत्रता के समय जहां देश की साक्षरता दर मात्र 18% थी और स्कूलों की संख्या 1.4 लाख से भी कम थी, वहीं आज शिक्षकों की अथक तपस्या और मार्गदर्शन से शिक्षा का परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है। अब देश में 14.7 लाख से अधिक स्कूल, 1,100 विश्वविद्यालय और साक्षरता दर 75% से अधिक हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल क्रियान्वयन का परिणाम है, जो शिक्षा को सशक्त और आधुनिक बना रही है। सरोजनीनगर में 32 स्कूलों व कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी, 31 संस्थानों में इंटरैक्टिव डिजिटल बोर्ड स्थापित किए गए हैं। साथ ही 1300 से अधिक मेधावी छात्रों को लैपटॉप, टैबलेट और साइकिल प्रदान की गई है।
राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि भावी पीढ़ी Job seeker नहीं बल्कि Job creator और Innovator बने, क्योंकि आने वाले समय की 80% नौकरियां आज अस्तित्व में भी नहीं हैं। शिक्षा ही वह आधार है जो बच्चों को आत्मनिर्भर, सृजनशील और वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करेगी।
इस अवसर पर सांसद कौशल किशोर, सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे, रीना त्रिपाठी, शंकरी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रूद्र प्रताप यादव, ADO पंचायत अमित सिंह, प्रधानाचार्य प्रदीप पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष गुड्डू तिवारी, मंडल प्रभारी अरविन्द दीक्षित, ग्राम प्रधान राम खेलावन, पार्षद प्रतिनिधि संजीव अवस्थी समेत अनेक गणमान्यजन, सम्मानित अध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्राथमिक विद्यालय कल्ली पूरब में आयोजित ‘विशिष्ट शिक्षक सम्मान समारोह’ में 120 उत्कृष्ट एवं समर्पित शिक्षकों का सम्मान, 15 प्रतिभाशाली मेधावियों को लैपटॉप प्रदान कर प्रोत्साहित करना, साथ ही 5 विद्यालयों में सुदृढ़ एवं आधुनिक फर्नीचर तथा 27… pic.twitter.com/iWooQY8gOh
— Rajeshwar Singh (@RajeshwarS73) September 4, 2025
