रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की लखनऊ में सगाई, राजनीति और क्रिकेट जगत की हस्तियां रहीं शामिल

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी राजधानी लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में आयोजित की गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं।

Rinku Singh and Priya Saroj Get Engaged in Lucknow; Dignitaries from Politics and Cricket Attend
Rinku Singh and Priya Saroj Get Engaged in Lucknow; Dignitaries from Politics and Cricket Attend

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो गई है। दोनों की शादी इसी साल 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में भव्य तरीके से संपन्न होगी। शादी का आयोजन पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा।

शादी समारोह में क्रिकेट जगत के दिग्गज सितारे, बॉलीवुड हस्तियां, उद्योगपति और तमाम राजनेता भी शिरकत कर सकते हैं।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी राजधानी लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में आयोजित की गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। इसके अलावा सपा सांसद जया बच्चन भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

Rinku Singh and Priya Saroj Get Engaged in Lucknow; Dignitaries from Politics and Cricket Attend

रिंकू सिंह की सगाई में समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क भी पहुंचे। इस खास कार्यक्रम में मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

सगाई कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे, जिसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं।

Rinku Singh and Priya Saroj Get Engaged in Lucknow; Dignitaries from Politics and Cricket Attend

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale