ऑस्कर 2026: लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 पुरस्कार, जानें फिल्म का बजट और कलेक्शन

‘One Battle After Another’ को इस साल ऑस्कर में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म माना जा रहा है। फिल्म को बेस्ट पिक्चर के साथ-साथ बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड पॉल थॉमस एंडरसन को मिला। इसके अलावा शॉन पेन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

Leonardo DiCaprio’s ‘One Battle After Another’ Wins Big with 6 Academy Awards
Leonardo DiCaprio’s ‘One Battle After Another’ Wins Big with 6 Academy Awards

ऑस्कर 2026 का समापन हो चुका है और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म रही ‘One Battle After Another’। सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो की इस फिल्म ने 13 नॉमिनेशन में से 6 अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इनमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल हैं। हालांकि लियोनार्डो डिकैप्रियो बेस्ट एक्टर का खिताब जीतने से चूक गए। यह अवॉर्ड फिल्म ‘Sinners’ के अभिनेता माइकल बी जॉर्डन को मिला।

‘One Battle After Another’ को इस साल ऑस्कर में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म माना जा रहा है। फिल्म को बेस्ट पिक्चर के साथ-साथ बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड पॉल थॉमस एंडरसन को मिला। इसके अलावा शॉन पेन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। फिल्म ने बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट फिल्म एडिटिंग और बेस्ट कास्टिंग की कैटेगरी में भी जीत हासिल की।

फिल्म की कहानी एक पूर्व क्रांतिकारी बॉब के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार लियोनार्डो डिकैप्रियो ने निभाया है। बॉब अपनी बेटी विला के साथ समाज से दूर एक शांत जिंदगी जी रहा होता है। लेकिन करीब 16 साल बाद उसका पुराना दुश्मन फिर सामने आ जाता है और उसी दौरान उसकी बेटी रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है। इसके बाद बॉब को अपने अतीत और दुश्मनों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में एक्शन, थ्रिलर और ब्लैक कॉमेडी का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है। करीब दो घंटे 41 मिनट की इस फिल्म में बेनिसियो डेल टोरो, रेजिना हॉल और टेयाना टेलर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन की यह अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 1000 करोड़ रुपये बताया गया है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और लगभग 1600 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही। रिलीज के बाद फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में अमेरिका में 22.4 मिलियन डॉलर और दुनियाभर में करीब 48.5 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 207 से 208 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी यह फिल्म उपलब्ध है। दर्शक इसे प्राइम वीडियो पर करीब 499 रुपये में रेंट करके देख सकते हैं। इसके अलावा एप्पल टीवी और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इसे रेंट या खरीदने का विकल्प मौजूद है, जबकि एचबीओ मैक्स पर भी यह स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। भारत में फिलहाल दर्शक इसे मुख्य रूप से प्राइम वीडियो के जरिए देख पा रहे हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale