टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से कोई टोल शुल्क नहीं लिया जाता: NHAI ने फर्जी खबरों का खंडन किया

दोपहिया वाहनों से टोल शुल्क लेने का कोई भी प्रस्ताव नहीं है। प्राधिकरण ने जनता से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

NHAI Busts Fake News Claiming Two-Wheelers are Charged Toll Tax
NHAI Busts Fake News Claiming Two-Wheelers are Charged Toll Tax

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहन चालकों से टोल शुल्क लिए जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही फर्जी खबरों का खंडन किया है। एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहनों से किसी भी प्रकार का कोई उपयोगकर्ता शुल्क नहीं लिया जाता है।

एनएचएआई ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल शुल्क राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रह) नियम, 2008 के अनुसार लिया जाता है। इन नियमों के तहत केवल चार या अधिक पहियों वाले वाहनों से ही टोल लिया जाता है, जिनमें कार, जीप, बस, ट्रक और अन्य वाणिज्यिक वाहन शामिल हैं। दोपहिया वाहनों से टोल शुल्क लेने का कोई भी प्रस्ताव नहीं है। प्राधिकरण ने जनता से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale