भोपाल में पीएम मोदी की सुरक्षा में दिखेगा ‘नारी शक्ति’ का परचम

सम्मेलन स्थल पर तैनात किए जाने वाले कुल 4000 पुलिसकर्मियों में से 1000 महिलाएं होंगी। यह कदम महिला सशक्तिकरण के संदेश को न केवल मंच से, बल्कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के माध्यम से भी प्रदर्शित करेगा।

"Nari Shakti" to Lead PM Modi's Security in Bhopal
"Nari Shakti" to Lead PM Modi's Security in Bhopal

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 31 मई को भोपाल में आयोजित होने वाले महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर उनकी सुरक्षा का जिम्मा पहली बार ‘नारी शक्ति’ के हाथों में होगा।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात किए जाने वाले कुल 90 पुलिस अफसरों में से 47 महिलाएं होंगी। इसके साथ ही, पूरे सुरक्षा इंतजामों में हर सेक्शन की जिम्मेदारी महिलाओं के पास ही रहेगी।

सम्मेलन स्थल पर तैनात किए जाने वाले कुल 4000 पुलिसकर्मियों में से 1000 महिलाएं होंगी। यह कदम महिला सशक्तिकरण के संदेश को न केवल मंच से, बल्कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के माध्यम से भी प्रदर्शित करेगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale