मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को 28 सितंबर को मुंबई में आयोजित वार्षिक आम बैठक (AGM) के बाद आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे घरेलू क्रिकेट में अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए खासे मशहूर रहे हैं।
अपने करियर में मन्हास ने 157 प्रथम श्रेणी मैचों में 9714 रन बनाए, जिसमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 91 मैच खेलते हुए 1170 रन बनाए। रोजर बिन्नी के कार्यकाल के बाद अब मन्हास पर भारतीय क्रिकेट प्रशासन को नई दिशा देने और विकास, प्रदर्शन एवं नवाचार में संतुलन बनाने की अहम जिम्मेदारी है।
A momentous occasion to celebrate!
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) September 28, 2025
Mithun Manhas has been officially declared as the new President of the ‘Board of Control for Cricket in India’ #BCCI.
What a providential Sunday for the erstwhile district of Doda, one of the remotest parts of Jammu & Kashmir, which incidentally… pic.twitter.com/I6PpEMtH2T
बीसीसीआई की नई कार्यकारिणी में राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। क्रिकेट प्रशासन और रणनीतिक योजना में उनके अनुभव को संगठन की मजबूती के लिए अहम माना जा रहा है। इसके अलावा देवजीत सैकिया को मानद सचिव, प्रभतेज सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव और ए. रघुराम भट को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
इस नए नेतृत्व से भारतीय क्रिकेट में पारदर्शिता और प्रदर्शन दोनों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
