अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन के कॉकरोच जनता पार्टी पर गंभीर आरोप, संस्थापक अभिजीत दिपके को दिया करारा जवाब

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने भारत के कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दिपके पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिलबेन का दावा है कि इस पार्टी को अमेरिका में बैठे उन दानदाताओं से आर्थिक मदद मिल रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के विरोधी हैं।

मैरी मिलबेन ने CJP की फंडिंग पर उठाए सवाल
मैरी मिलबेन ने CJP की फंडिंग पर उठाए सवाल

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी को अमेरिका में ऐसे लोगों से आर्थिक मदद मिल रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के विरोधी हैं। मिलबेन ने अपने पोस्ट में CJP के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध की अपील भी की। इस बयान के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने विदेशी नागरिकों के भारत के आंतरिक मामलों में बोलने पर सवाल उठाया। अब मिलबेन ने भी उनके सवाल का जवाब दिया है।

मैरी मिलबेन ने CJP पर क्या आरोप लगाए?

मैरी मिलबेन ने अपने पोस्ट में भारत के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अभिजीत दिपके और कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका के उन दानदाताओं से फंड मिल रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व के खिलाफ हैं। मिलबेन ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने देश में गड़बड़ी फैलाने वाली ताकतों के सामने नहीं झुकेंगे। उन्होंने अपने बयान में मोदी के 12 साल के प्रधानमंत्री कार्यकाल और लगातार तीन बार चुनाव जीतने का जिक्र किया।

एक अन्य पोस्ट में मिलबेन ने आरोप लगाया कि कुछ दानदाता दुनिया के अलग-अलग देशों में रूढ़िवादी विचारों वाले नेताओं को निशाना बनाते हैं। उनके मुताबिक, ऐसे लोग अमेरिका में पढ़े व्यक्तियों को चुनकर अपने देश वापस भेजते हैं और वहां अशांति फैलाने के लिए उन्हें आर्थिक मदद देते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही इस तरह की कोशिशें सफल न हुई हों, लेकिन उनसे देशों के विकास और शासन पर असर पड़ा है।

मिलबेन ने भारत में एकजुट होकर कॉकरोच जनता पार्टी की कथित गतिविधियों का शांतिपूर्ण विरोध करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए विरोध का जवाब देने वाला आंदोलन भी जरूरी है।

Mary Millben, Abhijeet Dipke, Cockroach Janta Party, CJP Controversy, , CJP Funding Allegations, Alleged US Funding, मैरी मिलबेन, अभिजीत दिपके, कॉकरोच जनता पार्टी, CJP विवाद, मैरी मिलबेन का बयान, मैरी मिलबेन अभिजीत दिपके विवाद,

अभिजीत दिपके ने उठाया विदेशी दखल का सवाल

मैरी मिलबेन के आरोपों पर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल किया कि भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार विदेशी नागरिकों को किसने दिया है। दिपके ने कहा कि भारत अपने मुद्दों को खुद सुलझाने में सक्षम है और उसे अपने मामलों में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।

मैरी मिलबेन ने दिपके को क्या जवाब दिया?

अभिजीत दिपके की प्रतिक्रिया के बाद मैरी मिलबेन ने एक और पोस्ट के जरिए उन्हें जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि सच सबको आजाद करता है और दावा किया कि अगर दिपके सफल नहीं हुए, तो अमेरिकी दानदाता उनका साथ छोड़ देंगे। मिलबेन ने यह भी आरोप लगाया कि गैरकानूनी कामयाबी हासिल नहीं कर सकते।

उन्होंने दिपके को अपनी अमेरिकी शिक्षा और प्रतिभा का इस्तेमाल सकारात्मक कामों के लिए करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठकर भारत की तरक्की के लिए सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। मिलबेन ने अपने जवाब में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी समर्थन की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके साथ 1.5 अरब भारतीय नागरिकों का समर्थन है। उन्होंने मोदी के 12 साल के प्रधानमंत्री कार्यकाल और लगातार तीन कार्यकाल जीतने का जिक्र करते हुए 2029 में भी उनकी जीत का दावा किया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale