Mahindra BE 6 Batman Edition: भारतीय ऑटोमोबाइल दिग्गज महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एक बार फिर हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपनी बेहद लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 के बैटमैन एडिशन को दोबारा लॉन्च करने की घोषणा की है। क्रिस्टोफर नोलन की प्रसिद्ध ‘द डार्क नाइट ट्रायोलॉजी’ से प्रेरित यह खास एडिशन पिछले साल अगस्त 2025 में पहली बार बाजार में उतारा गया था। उस वक्त इसकी केवल 999 यूनिट्स उपलब्ध थीं, जो महज 135 सेकंड में पूरी तरह बिक गई थीं। इसी अभूतपूर्व मांग को देखते हुए महिंद्रा ने इसे एक बार फिर ग्राहकों के लिए पेश किया है।
कीमत और वेरिएंट विवरण
नया बैटमैन एडिशन BE 6 के सबसे प्रीमियम पैक थ्री (Pack 3) वेरिएंट पर आधारित है। इसमें 79 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 28.49 लाख रुपये तय की गई है। हालांकि यह पिछले संस्करण की तुलना में थोड़ा महंगा है, लेकिन इसके एक्सक्लूसिव कस्टमाइजेशन और ‘कलेक्टर आइटम’ वाली वैल्यू को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी मांग फिर से रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
डिजाइन: स्टेल्थ और लग्जरी का संगम
इस एडिशन की सबसे बड़ी खूबी इसका सैटिन ब्लैक (मैट ब्लैक) फिनिश है, जो इसे सड़कों पर एक अलग पहचान देता है। कार के चारों ओर बैटमैन से प्रेरित डेकल्स और ग्राफिक्स दिए गए हैं। बाहरी आकर्षण में गोल्डन बैट लोगो, एल्यूमिनेटेड रूफ बैज और पडल लैंप्स शामिल हैं, जो जमीन पर बैटमैन का लोगो प्रोजेक्ट करते हैं। इंटीरियर में भी ब्लैक और गोल्ड थीम का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें प्रीमियम सुएड ट्रिम और सीट्स व डैशबोर्ड पर खास बैटमैन एम्ब्लम दिए गए हैं।
Some signals refuse to fade.
— Mahindra Electric Origin SUVs (@mahindraesuvs) March 6, 2026
The BE 6 Batman Edition returns. This time, just for one day.
Stay tuned for more info.#BE6BatmanEdition #BE6BatmanReturns pic.twitter.com/orkTSWdufe
दमदार परफॉर्मेंस और रेंज
महिंद्रा की नई INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित यह एसयूवी परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी आगे है। इसका रियर-व्हील ड्राइव सेटअप 210 kW (लगभग 282 hp) की पावर जेनरेट करता है। बड़ी बैटरी के कारण यह एक बार फुल चार्ज होने पर 550 किमी (WLTP) तक की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग कंडीशन में भी यह आसानी से 500 किमी से अधिक का सफर तय कर सकती है।
The first drop disappeared before the night could even settle. But the fandom kept calling. 🦇
— Mahindra Electric Origin SUVs (@mahindraesuvs) March 6, 2026
So, the legend returns: Mahindra BE 6 Batman Edition, inspired by the world of Christopher Nolan’s trilogy The Dark Knight.
Bookings reopen for just ONE DAY on 10th March at 11am.… pic.twitter.com/VfJhLvMROm
बुकिंग और डिलीवरी की जानकारी
इच्छुक खरीदारों के लिए 6 मार्च 2026 से ‘एड योर प्रेफरेंस’ विंडो खोल दी गई है। आधिकारिक बुकिंग 10 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे शुरू होगी, जो केवल 24 घंटे के लिए ही खुली रहेगी। महिंद्रा ने पुष्टि की है कि इस खास एडिशन की डिलीवरी 10 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा, कंपनी ने मौजूदा बैटमैन एडिशन मालिकों के लिए ‘रेफरल बेनिफिट्स’ की भी घोषणा की है, जिससे यह डील और भी आकर्षक हो गई है।
