लखनऊ में ऑनलाइन गेम ‘फ्री फायर’ का खौफनाक असर, 13 साल के छात्र ने ₹14 लाख गंवाने के बाद की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र कोचिंग भी जाता था। कोचिंग के शिक्षक और दोस्तों से जब सवाल पूछा गया तो छात्र ने पूरी घटना बताई। मोबाइल पर खेलते हुए उसने गेम में 14 लाख रुपये हारने के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया।

Lucknow: Teenager Dies by Suicide After Losing a Huge Sum of Money to Online Gaming
Lucknow: Teenager Dies by Suicide After Losing a Huge Sum of Money to Online Gaming

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन गेम फ्री फायर ने एक किशोर की जिंदगी छीन ली। मोहनलालगंज क्षेत्र के धनुवासाड़ गांव में रहने वाले 13 वर्षीय छात्र ने पिता के बैंक खाते से गेम में 14 लाख रुपये गंवा दिए। गेम में यह रकम हारने के बाद बच्चा घबरा गया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब पिता सुरेश यादव ने बैंक से पैसे निकालने का प्रयास किया। पिता ने बताया कि दो साल पहले उनकी बेटी की जमीन की रकम बैंक खाते में थी, जिसे उनका बेटा गेम में खर्च कर बैठा। सुरेश यादव ने बताया, “मैंने बेटे को कभी डांटा भी नहीं। जब मैंने अकाउंट में पैसे गायब देखे और उससे पूछा, तो उसने धीरे-धीरे सारी बात बताई। मैंने उसे केवल समझाया कि दवा के लिए पैसे चाहिए थे, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया और फांसी लगा ली।”

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र कोचिंग भी जाता था। कोचिंग के शिक्षक और दोस्तों से जब सवाल पूछा गया तो छात्र ने पूरी घटना बताई। मोबाइल पर खेलते हुए उसने गेम में 14 लाख रुपये हारने के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना ऑनलाइन गेम्स के बढ़ते खतरे और किशोरों पर इनके मानसिक प्रभाव को उजागर करती है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale