पटना: बिहार की जेलों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पटना जिले के मसौढ़ी उपकारा (जेल) से एक वायरल वीडियो ने जेल प्रशासन की पोल खोल दी है, जिसमें छह कैदी जेल के अंदर बैठकर शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई कैदी एक साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं, और उनमें से एक कैदी नशे की हालत में झूमता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
जेल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में जिन कैदियों की पहचान हुई है, उनमें एक का नाम नीतीश और दूसरे का नाम भोगी बताया जा रहा है।
