खान सर फायरिंग मामले में नया मोड़: बयान बदला, पुलिस को नहीं मिले गोलीबारी के सबूत

बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई घटना में अब एक नया मोड़ आ गया है। शुरुआती बयान में खुद मौके पर मौजूद होने और अंधाधुंध गोलीबारी देखने का दावा करने वाले प्रसिद्ध शिक्षक खान सर अब अपने बयान से पूरी तरह पलट गए हैं।

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़
खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़

पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर हुई कथित फायरिंग की घटना को लेकर नया मोड़ सामने आया है। शुरुआती तौर पर गोलीबारी का दावा करने वाले खान सर ने बाद में अपने बयान में बदलाव करते हुए कहा कि घटना के समय माहौल बेहद तनावपूर्ण था और उन्हें स्थिति का सही आकलन नहीं हो पाया था।

घटना के तुरंत बाद मीडिया से बातचीत में खान सर ने दावा किया था कि उनकी कोचिंग के बाहर 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं और एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि हमलावरों ने कोचिंग संस्थान को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।

हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने वही जानकारी साझा की थी जो उन्हें सुरक्षा गार्ड से मिली थी। उनके मुताबिक, घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था, जिसके कारण स्थिति को लेकर भ्रम पैदा हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि यह सामान्य घटना है।

इस बीच, पुलिस जांच में अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि दर्ज एफआईआर में भी गोलीबारी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। खान सर ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पटना पुलिस के अनुसार, यह मामला दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद और मारपीट से जुड़ा प्रतीत होता है। जांच के दौरान सामने आया है कि कथित तौर पर ज्ञानबिंदु कोचिंग से जुड़े कुछ लोगों और स्टाफ की भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस फायरिंग के दावे की भी अलग से जांच कर रही है, जबकि पूरे मामले की पड़ताल जारी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale