JNU ने बदला वाइस चांसलर का पदनाम, ‘कुलपति’ से होगा अब ‘कुलगुरु’

अब से JNU की डिग्रियों और अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों में ‘कुलपति’ शब्द की जगह ‘कुलगुरु’ शब्द का प्रयोग किया जाएगा।

JNU Changes Vice-Chancellor Title: ‘Kulpati’ to Be Called ‘Kulguru’
JNU Changes Vice-Chancellor Title: ‘Kulpati’ to Be Called ‘Kulguru’

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने एक बड़ा बदलाव करते हुए अब वाइस चांसलर पद का हिंदी नाम ‘कुलपति’ की जगह ‘कुलगुरु’ करने का फैसला किया है। यह निर्णय पद को जेंडर न्यूट्रल बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

विश्वविद्यालय की वर्किंग काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसकी जानकारी अधिकारियों ने साझा की। बताया गया कि इस बदलाव का सुझाव खुद JNU की कुलपति शांतिश्री धुलीपुडी पंडित ने दिया था।

अब से JNU की डिग्रियों और अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों में ‘कुलपति’ शब्द की जगह ‘कुलगुरु’ शब्द का प्रयोग किया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale