निर्जला एकादशी पर जयपुर की सड़कों पर फ्री बीयर बांटी, धार्मिक भावनाएं भड़कीं, 8 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर ली। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लप्पू सचिन और उसके 7 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Jaipur: Free Beer Distributed on Streets During Nirjala Ekadashi, Sparks Religious Outrage; 8 Accused Arrested
Jaipur: Free Beer Distributed on Streets During Nirjala Ekadashi, Sparks Religious Outrage; 8 Accused Arrested

जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की राजधानी जयपुर इन दिनों झुलसती गर्मी की चपेट में है, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में शहर भर में प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी, शरबत और आइसक्रीम का वितरण किया जा रहा है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसने शहर की धार्मिक भावनाओं को भड़का दिया और हंगामा खड़ा कर दिया।

करीब ढाई मिनट के इस वायरल वीडियो में कुछ युवक जयपुर की सड़कों पर एक बिना नंबर की कार से सरेआम फ्री बीयर और चखना बांटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे सड़क पर आते-जाते वाहनों को रोककर लोगों को प्लास्टिक के गिलासों में बीयर भरकर थमा रहे हैं। बीयर पीने वाले कुछ लोग खुशी में ‘भगवान आपका भला करे’ कहते हुए भी सुने जा सकते हैं।

इस घटना ने विशेष रूप से लोगों को तब और आक्रोशित कर दिया, जब यह पता चला कि यह वीडियो निर्जला एकादशी के दिन का है। हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी को संयम, उपवास और पवित्रता के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। ‘छोटी काशी’ के नाम से मशहूर जयपुर में जहां जगह-जगह भक्तजन शरबत और ठंडा जल वितरित कर रहे थे, वहीं उसी दिन युवाओं का बीच सड़क बीयर बांटना कई लोगों को नागवार गुजरा।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तीव्र प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इस कृत्य को ‘धार्मिक भावना के विरुद्ध’ बताया और संबंधित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर धार्मिक संगठनों और आम लोगों की तीव्र नाराज़गी को देखते हुए पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई।

पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर ली। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लप्पू सचिन और उसके 7 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने दावा किया है कि उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाएं ठेस पहुंचाना नहीं था। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale