चीन के हांगझोउ में 5 से 14 सितंबर तक होने वाले महिला एशिया कप 2025 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। मिडफील्डर सलीमा टेटे को एक बार फिर टीम की कमान सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट बेहद अहम है क्योंकि इसका विजेता सीधे 2026 एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेगा।
भारत को पूल-बी में रखा गया है, जहां उसका सामना जापान, थाईलैंड और सिंगापुर से होगा। टीम 5 सितंबर को थाईलैंड, 6 सितंबर को जापान और 8 सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ पूल मैच खेलेगी।
मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि चयनित टीम पूरी तरह संतुलित है, जिसमें युवा खिलाड़ियों और अनुभवी चेहरों का अच्छा मेल है। उन्होंने यह भी कहा कि सलीमा टेटे पिछले साल से कप्तान बनने के बाद टीम की अहम कड़ी रही हैं और खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
इस बार टीम में गोलकीपर सविता और अनुभवी मिडफील्डर सुशीला चानू को शामिल नहीं किया गया है। दोनों ने हाल ही में एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में हिस्सा लिया था।
भारतीय महिला हॉकी टीम (महिला एशिया कप 2025):
- गोलकीपर: बंसारी सोलंकी, बिचु देवी खारीबाम
- डिफेंडर: मनीषा चौहान, उदिता, ज्योति, सुमन देवी थोडम, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी
- मिडफील्डर: नेहा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सलीमा टेटे (कप्तान), शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, सुनेलिटा टोप्पो
- फॉरवर्ड: नवनीत कौर, रुतजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग, मुमताज खान, दीपिका, संगीता कुमारी
Road to the FIH Women's World Cup 2026 𝐁𝐄𝐆𝐈𝐍𝐒 𝐇𝐄𝐑𝐄! 🙌
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 21, 2025
Salima Tete and Co. is ready to take on the Asian might at the Women's Asia Cup Gongshu 2025
🗓: September 5–14
🏟: Hangzhou, China
📺: https://t.co/6syXfLmcKQ#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey pic.twitter.com/NTr62i15dA
