भोपाल: IAS नियाज खान ने ‘अरब कल्चर’ के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- ‘भारत को अब अरब नहीं बनने दिया जाएगा’

नियाज़ खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, “इस्लाम अरब के लोगों ने फैलाया और परिणाम भारत के तीन हिस्से हो गए। भविष्य में अरब संस्कृति को भारत में घुसने नहीं दिया जाएगा।”

IAS Niyaz Khan's Bold Stance in Bhopal: "India Will Not Be Arabized"
IAS Niyaz Khan's Bold Stance in Bhopal: "India Will Not Be Arabized"

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी नियाज़ खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अरब संस्कृति को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है। उन्होंने अरब लिबास, परंपराओं और सांस्कृतिक प्रभावों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि भारत को अरब नहीं बनने दिया जाएगा और यहां की संस्कृति का सभी मुस्लिमों को सम्मान करना चाहिए।

नियाज़ खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, “इस्लाम अरब के लोगों ने फैलाया और परिणाम भारत के तीन हिस्से हो गए। भविष्य में अरब संस्कृति को भारत में घुसने नहीं दिया जाएगा।” उन्होंने यह भी लिखा कि, “अरब के लिबास – लंबा कपड़ा और सिर पर रिंग वाला कपड़ा – पहनना बंद किया जाना चाहिए। ऐसे लोग भारत की संस्कृति को अपनाएं, जो सूखभोगी अरब संस्कृति में डूबे हैं वे हमारे नहीं हैं।”

उन्होंने यह भी कहा, “यहां के हिंदू हमारे हैं क्योंकि हम सब यहीं से निकले हैं, जबकि अरब के लोगों को केवल धन से मतलब है। उनका यहां के मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale