नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 13 स्थित सबद अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है। आग अपार्टमेंट के छठे फ्लोर पर बताई जा रही थी, हालांकि बाद में जानकारी मिली कि यह सातवें फ्लोर पर लगी है। इस घटना में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। शुरुआती तौर पर 8 दमकल की गाड़ियां भेजी गईं, जिनकी संख्या बढ़ाकर अब 12 कर दी गई है। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए दमकल विभाग ने स्काई लिफ्ट और एक क्रेन को भी मौके पर लगाया है।
जानकारी के अनुसार, MRV स्कूल के पास स्थित इस अपार्टमेंट में आग इतनी भीषण है कि कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूदने की भी कोशिश की।
दमकलकर्मी आग बुझाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं। फिलहाल, आग पर काबू पाने और बचाव कार्य जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
साबाद अपार्टमेंट में भीषण आग की घटना में 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई है।
