Main Wapas Aaunga Box Office Day 18: बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज अली की फिल्म का जलवा, 18वें दिन भी शानदार कमाई; जानें कुल कलेक्शन

Main Wapas Aaunga Box Office Day 18: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 18वें दिन (सोमवार) शानदार पकड़ बनाते हुए ₹1.50 करोड़ कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन ₹47.80 करोड़ पहुंच गया है।

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 18: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 12 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के 18 दिन पूरे कर लिए हैं और अब भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। 12 जून को कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ एक साथ रिलीज हुई थीं, जिसके चलते तीनों फिल्मों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला।

रिलीज के पहले दिन ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। कलाकारों की अभिनय और निर्देशन को भी सराहना मिली है।

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 18वें दिन यानी सोमवार को 1.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 47.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

‘मैं वापस आऊंगा’ का डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:

अवधिकलेक्शन
पहला सप्ताह12.25 करोड़ रुपये
दूसरा सप्ताह22.55 करोड़ रुपये
15वां दिन2.75 करोड़ रुपये
16वां दिन4.25 करोड़ रुपये
17वां दिन4.50 करोड़ रुपये
18वां दिन1.50 करोड़ रुपये
कुल नेट कलेक्शन47.80 करोड़ रुपये

फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में हैं। रिलीज के समय इसका मुकाबला ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ से हुआ। वहीं, सिनेमाघरों में पहले से चल रही वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और राम चरण-जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ के अलावा अब अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर मौजूद हैं। इसके बावजूद ‘मैं वापस आऊंगा’ अपनी पकड़ बनाए हुए है और लगातार अच्छी कमाई दर्ज कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale