प्रयागराज में ‘पति पत्नी और वो 2’ की शूटिंग के दौरान मारपीट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि बीआर चोपड़ा फिल्म्स के लाइन प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी की शिकायत पर 28 अगस्त को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Clash During 'Pati Patni Aur Woh 2' Shoot in Prayagraj, Main Accused Arrested
Clash During 'Pati Patni Aur Woh 2' Shoot in Prayagraj, Main Accused Arrested

एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ (Pati Patni Aur Woh 2) की प्रयागराज में शूटिंग के सेट पर क्रू के एक सदस्य से कुछ स्थानीय लोगों ने मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी मेराज अली को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (शहर) अभिजीत कुमार के अनुसार, यह घटना 27 अगस्त को थॉर्नहिल रोड पर हुई थी। बीआर चोपड़ा फिल्म्स के प्रोडक्शन हेड जोहेब सोलापुरवाला पर कुछ स्थानीय निवासियों ने कथित हमला किया। पुलिस ने बताया कि बीआर चोपड़ा फिल्म्स के लाइन प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी की शिकायत पर 28 अगस्त को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी से पूछताछ जारी है।

बता दें कि फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की शूटिंग प्रयागराज में चल रही है। इस दौरान का एक वीडियो रेडिट (Reddit) पर वायरल हुआ था, जिसमें फिल्म के स्टाफ के साथ कुछ स्थानीय लोग मारपीट करते दिखे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale