भोपाल: कूनो में आई खुशियों की बहार, चीता नीरवा ने दिए पांच शावकों को जन्म

नीरवा के शावकों का जन्म कूनो में चल रहे चीता प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है और इससे देश में जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों को और बल मिलेगा।

Cheetah
Cheetah

भोपाल से अच्छी खबर सामने आई है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता “नीरवा” ने पांच शावकों को जन्म दिया है। इस खुशी के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए मेहमानों के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा,
“अत्यंत प्रसन्नता है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। हाल ही में 5 वर्षीय नीरवा ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इन नन्हे शावकों का आगमन चीता प्रोजेक्ट की सफलता और भारत की समृद्ध जैव-विविधता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में वन्यजीव संरक्षण के लिए बनाया गया अनुकूल वातावरण आज समृद्ध हो रहा है। कूनो नेशनल पार्क की पूरी टीम, वन्यजीव विशेषज्ञों और संरक्षण में जुटे हर कर्मठ साथी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई!”

नीरवा के शावकों का जन्म कूनो में चल रहे चीता प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है और इससे देश में जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों को और बल मिलेगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale