10 साल बाद फिर लौटेगा ‘बाहुबली’ का जादू! दोनों भागों को मिलाकर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी ‘बाहुबली: द एपिक’

दस साल बाद भी ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ की विरासत ज़िंदा है। जैसे-जैसे ‘बाहुबली: द एपिक’ की भव्य रिलीज़ करीब आ रही है, हर पीढ़ी के दर्शक एक बार फिर महिष्मती लौटने को तैयार हैं उस जादू, ताकत और महागाथा को दोबारा महसूस करने के लिए जिसने इतिहास रच दिया था।

'Baahubali' Magic Returns After 10 Years! 'Baahubali: The Epic' - A Combined Release of Both Parts - Set for Theatrical Debut
'Baahubali' Magic Returns After 10 Years! 'Baahubali: The Epic' - A Combined Release of Both Parts - Set for Theatrical Debut

2015 में भारतीय सिनेमा में एक बड़ा बदलाव लाने वाली फिल्म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ अब दस साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है, लेकिन इस बार दोनों भागों को मिलाकर। ‘बाहुबली’ फिर से सिनेमाघरों में 31 अक्टूबर 2025 को आ रही है।

इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए मेकर्स ने ‘बाहुबली: द एपिक’ के बड़े रिलीज का ऐलान किया है। इस बार फैंस को दोनों भागों को एक साथ देखने का मौका मिलेगा, वो भी वहीं जहां इसका असली मज़ा है यानी सिनेमा हॉल में। इस ऐलान को निर्देशक एस. एस. राजामौली ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उनके साथ-साथ फिल्म के बाकी मेकर्स ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर यह खबर पोस्ट की है।

निर्देशक एस. एस. राजामौली का संदेश
निर्देशक एस. एस. राजामौली ने लिखा,
“बाहुबली…
कई सफ़रों की शुरुआत,
बेशुमार यादें,
और कभी न खत्म होने वाली प्रेरणा।
10 साल हो गए।
इस खास मौके को मना रहे हैं #BaahubaliTheEpic के साथ — दोनों भागों को मिलाकर एक फिल्म के रूप में।
दुनियाभर के सिनेमाघरों में 31 अक्टूबर 2025 को।”

दर्शकों की सोच से भी आगे सोचने वाले निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ ने भारतीय सिनेमा में नई पहचान बनाई। इसकी शानदार कहानी, दमदार किरदार, जबरदस्त संगीत और भावनाओं से भरे सीन ने इसे एक खास अनुभव बना दिया। इस फिल्म ने सिर्फ माहिष्मती जैसे भव्य राज्य को परदे पर नहीं दिखाया, बल्कि हमें एक जबरदस्त स्टारकास्ट भी दी जैसे प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, रम्या कृष्णन, सत्यराज और नासर, जिनके रोल आज भी लोगों को याद हैं।

इस फिल्म ने पूरे देश में एक जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया था, और एक सवाल हर किसी की जुबान पर था “कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?” यह सवाल सिर्फ एक डायलॉग नहीं, बल्कि पॉप कल्चर का हिस्सा बन गया और इसी ने दूसरी फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न’ के लिए इतिहास रचने की ज़मीन तैयार की।

इस फिल्म को कई नेशनल अवॉर्ड्स मिले, जिनमें बेस्ट फीचर फिल्म और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स शामिल हैं। भारतीय सिनेमा में इसका एक खास मुकाम है। यह आज भी तेलुगु की छठी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है और इसकी हिंदी डब्ड वर्ज़न अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली डब्ड हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड बनाए हुए है।

दस साल बाद भी ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ की विरासत ज़िंदा है। जैसे-जैसे ‘बाहुबली: द एपिक’ की भव्य रिलीज़ करीब आ रही है, हर पीढ़ी के दर्शक एक बार फिर महिष्मती लौटने को तैयार हैं उस जादू, ताकत और महागाथा को दोबारा महसूस करने के लिए जिसने इतिहास रच दिया था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale