जोधपुर: नाबालिग से यौन दुराचार के मामले में सजा काट रहा आसाराम बापू पुणे में इलाज करवाने के बाद आज जोधपुर लौट आया। एयरपोर्ट से आसाराम सीधे पाल गांव स्थित अपने आश्रम गया।
संभावना है कि 11 साल बाद मंगलवार को उसकी मुलाकात अपने बेटे नारायण साईं से होगी। नारायण साईं को हाल ही में गुजरात हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। वह अपने खर्च पर कड़ी सुरक्षा में जोधपुर आकर पिता से मिलने आ रहा है।
गौरतलब है कि आसाराम को 1 अप्रैल को इलाज करवाने के लिए तीन महीने की अंतरिम जमानत मिली थी। उसे 30 जून को जोधपुर जेल में वापस लौटना है।
