Amul ने घटाए 700 उत्पादों के दाम: घी, बटर, पनीर और आइसक्रीम अब सस्ते

Amul Reduces Prices on 700 Products, Including Ghee, Butter, and Ice Cream
Amul Reduces Prices on 700 Products, Including Ghee, Butter, and Ice Cream

अमूल (Amul) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए करीब 700 उत्पादों के दाम घटाने का फैसला किया है। इस बदलाव में दूध, घी, बटर, आइसक्रीम और फ्रोजन स्नैक्स समेत कई लोकप्रिय उत्पाद शामिल हैं। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के अनुसार, नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी। कंपनी ने यह कदम GST दरों में कटौती के बाद उठाया है।

नई दरों के अनुसार घी पर 40 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। अमूल बटर (100 ग्राम) का एमआरपी 62 रुपये से घटाकर 58 रुपये कर दिया गया है। 1 किलो वाले अमूल प्रोसेस्ड चीज ब्लॉक की कीमत 30 रुपये घटाकर 545 रुपये हुई, जबकि 200 ग्राम फ्रोजन पनीर की एमआरपी अब 95 रुपये होगी। UHT मिल्क के दाम में भी प्रति लीटर 3 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा बेकरी और फ्रोजन स्नैक्स के दामों में भी बदलाव हुआ है।

कंपनी का कहना है कि कीमतों में यह कमी सीधे उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने और घरेलू उपयोग में आने वाले उत्पादों को और सुलभ बनाने के उद्देश्य से की गई है। GCMMF ने कहा कि यह कटौती उपभोक्ताओं तक GST का पूरा लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amul Reduces Prices on 700 Products, Including Ghee, Butter, and Ice Cream

इससे पहले, मदर डेयरी ने भी 22 सितंबर से दूध, पनीर, बटर, चीज और आइसक्रीम की कीमतें घटाने का ऐलान किया था। इस तरह उपभोक्ताओं के लिए डेयरी उत्पाद अब और सस्ते और सुलभ हो जाएंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale