केदारनाथ में आज एक बड़ा हादसा टल गया जब एम्स ऋषिकेश के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर एक मरीज को लेने के लिए गया था।
जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर को डिसबैलेंस होने के कारण हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी, जिससे उसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित तीन लोग सवार थे, जिनमें दो एम्स के डॉक्टर शामिल थे।
