कौन थे Sachin Chandwade? ‘Jamtara 2’ एक्टर ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

मौत से कुछ दिन पहले ही सचिन ने अपनी आने वाली मराठी फिल्म ‘असुरवन’ (Asurvan) का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Sachin Chandwade
Sachin Chandwade

मराठी और हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर वेब सीरीज़ ‘जामताड़ा 2’ (Jamtara 2) में नज़र आए एक्टर सचिन चंदवडे (Sachin Chandwade) ने 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। उनकी मौत ने इंडस्ट्री को झकझोर दिया है, वहीं फैंस और साथियों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन चंदवडे का शव 23 अक्टूबर को जलगांव जिले के पारोला स्थित उनके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिवार वालों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां पहले उन्हें गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें धुले के एक बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया गया, लेकिन इलाज के दौरान 24 अक्टूबर की सुबह करीब 1:30 बजे उनकी मौत हो गई।

कौन थे Sachin Chandwade?

जलगांव जिले के रहने वाले सचिन ने अपने करियर में दो अलग-अलग क्षेत्रों को संतुलित किया था। वे पुणे के आईटी पार्क में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रहे थे, साथ ही अभिनय के अपने जुनून को भी जारी रखा। दोस्तों और परिवार के मुताबिक, सचिन बचपन से ही अभिनय के प्रति बेहद समर्पित और जमीन से जुड़े इंसान थे।

मौत से कुछ दिन पहले ही सचिन ने अपनी आने वाली मराठी फिल्म ‘असुरवन’ (Asurvan) का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस फिल्म का निर्देशन सचिन रामचंद्र अम्बट ने किया है और इसमें पूजा मोइली और अनुज ठाकरे भी नज़र आने वाले हैं। यह थ्रिलर फिल्म इसी साल रिलीज़ होने वाली थी, जिसमें सचिन ने एक अहम किरदार निभाया था। फिल्म के प्रमोशन शुरू ही हुए थे कि उनकी मौत की खबर ने पूरी टीम और फैंस को सदमे में डाल दिया।

Faridabad Suicide: बहनों की AI से बनी अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर रहे थे आरोपी, छात्र ने की आत्महत्या

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale